ShareChat App की पूरी जानकारी हिंदी में । What is ShareChat Application Full Information In Hindi.


दोस्तों ShareChat App के बारे में आपने थोड़ा बहुत तो अवश्य ही सुना होगा। आज हम आपको ShareChat App के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। ShareChat App क्या है, ShareChat App से पैसे कैसे कमाए जाते हैं, और ShareChat App का उपयोग कैसे किया जाता है।

इसलिए अगर आप ShareChat App के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें

ShareChat App की पूरी जानकारी हिंदी में




ShareChat App क्या हैं


शेयर चैट एप एक वीडियो स्टेटस एप के रूप में जाना जाता है। यह एक काफी पॉपुलर वीडियो स्टेटस ऐप है। इससे आपका निर्माण आईआईटी कानपुर के छात्रों ने मिलकर बनाया था। शेयर चैट एप्प का बेटा वर्जन सबसे पहले सितंबर 2015 में लांच हुआ था, और उसके बाद शेरचात एप को दिसंबर 2015 में लांच कर दिया।

इस एप्लीकेशन के अंदर आपको वीडियो, ऑडियो और मैसेजेस देखने को मिलते हैं, और आप इनको अपने किसी भी मित्र या फैमिली में शेयर कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन में आप अपना अकाउंट बनाकर जोक्स जैसी पोस्ट शेयर कर सकते हैं, और किसी दूसरे के अकाउंट को भी फॉलो कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन फ्री है, और इसमें आपको कई सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं। जिसका आप फायदा उठा सकते हैं।

शेयर चैट एक ऑनलाइन अर्निंग एप्लीकेशन भी है। आपको इस एप्लीकेशन में वीडियो अपलोड करने और व्हाट्सएप पर शेयर करने का पैसा मिलता है। साथ ही अगर आप इस एप्लीकेशन से अपने फ्रेंड को रेफर करते हैं। तो उसका भी कुछ बोनस मिलता है। इस एप्लीकेशन को मुख्य रूप से व्हाट्सएप स्टेटस के लिए ही बनाया गया है।

शेयर चैट एप्लीकेशन में आप अपनी खुद की वीडियो या फिर फोटो को भी अपलोड करके आसानी से पैसा कमा सकते हैं। शेयर चैट के अंदर आप जितना भी यूनिक कंटेंट डाल देंगे उतनी ही ज्यादा अर्निंग होगी।

इस एप्लीकेशन की मदद से आप आसानी से अपने व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सएप में आपके मित्र या किसी भी व्यक्ति का स्टेटस एप डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। लेकिन आप शेयर चैट की मदद से अपने व्हाट्सएप स्टेटस को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एप्लीकेशन के जरिए स्टूडेंट अपनी पॉकेट मनी इकट्ठा कर सकते हैं। शेयर चैट पार्ट टाइम इनकम का बहुत ही अच्छा जरिया है। अगर आप शेयर चैट पर अच्छे से वर्क करते हैं। तो आप प्रतिदिन ₹2000 तक कमा सकते हैं।

ShareChat App को डाऊनलोड कैसे करे


अगर आप भी शेयर चैट को डाउनलोड करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको सीधा प्ले स्टोर पर जाना है और प्ले स्टोर के सर्च बारे में सर्च करना है। प्ले स्टोर पर जब आप शेयर चैट सर्च करेंगे। तब आपको सबसे ऊपर ही एक रिजल्ट देखने को मिलेगा। जिसमें आपको ShareChat App, Make Friends and WhatsApp Status. लिखा हुआ आएगा। जिसका Logo कुछ लाल और पीला कलर का बना हुआ है। वहां जाकर आप आसानी से उस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।

यह एप्लीकेशन फ्री है। इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आपसे कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है। यह आपको आसानी से प्ले स्टोर पर मिल जाता है। वहां पर आप फ्री में से डाउनलोड कर सकते हैं।

ShareChat App के फ़ीचर क्या हैं


शेयर चैट एप्लीकेशन बहुत ही अच्छा वीडियो स्टेटस एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन में आपको कई सारे फीचर्स देखने को मिल जाता है। आप उन सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में.

इस एप्लीकेशन के अंदर आपको कई अलग-अलग कैटेगरी देखने को मिलती है और उन सभी कैटेगरी के अंदर अलग-अलग पोस्ट उपलब्ध होती है। जिनको देखकर या पढ़कर आप इंजॉय कर सकते हैं।

1. Massages :- मैसेज के ऑप्शन के अंदर आप किसी भी शेयर चैट पर अपने फ्रेंड को बना सकते हैं, और उसके साथ चैटिंग कर सकते हैं। शेयरचैट के अंदर यह फीचर काफी अमेजिंग है।

2. Joks :- इस ऑप्शन के अंदर आपको जोक्स से रिलेटेड वीडियो और फोटो मिलते हैं। इन फोटो और वीडियो को आप अपने व्हाट्सएप फ्रेंड के साथ भी शेयर कर सकते हैं, और इंजॉय कर सकते हैं।

3. Knowledge :- इस कैटेगरी के अंदर आपको नॉलेज और पढ़ाई से रिलेटेड पोस्ट देखने को मिलती है। इस कैटेगरी में आपको जनरल नॉलेज से जुड़ी पोस्ट देखने को मिलती है। जिन्हें पढ़कर आप भी अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं।

4. WhatsApp :- शेयर चैट एप्लीकेशन में इस ऑप्शन में आपको व्हाट्सएप के फॉरवर्ड मैसेज दिन देखने को मिलते हैं। इस कैटेगरी में आपको व्हाट्सएप जोक्स और व्हाट्सएप से रिलेटेड पोस्ट देखने को मिलती है।

5. Love Message :- इस केटेगरी में आपको रोमांटिक और लव मैसेजेस देखने को मिलते हैं। यहा रोमांटिक और प्यार से जुड़ी शायरियां भी देखने को मिलती है। जिन्हें पढ़कर आप इंजॉय कर सकते हैं।

6. videos :- इस ऑप्शन में आपको रोमांटिक, फनी और इमोशनल वीडियो देखने को मिलती है। यह आपके मनोरंजन के लिए है, और शेयरचैट की यह कैटेगरी भी काफी अच्छी है।

शेयर चैट में कुछ यह मुख्य पिक्चर होते हैं। इसी साथ अगर आप शेयर चैट में कोई पोस्ट अपलोड करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको इमेज, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज के ऑप्शन मिल जाते हैं। आप जिस फॉर्मेट में अपनी पोस्ट को अपलोड करना चाहते हैं। उसे फॉर्मेट को सेलेक्ट कर ले।

शेयर चैट एप्लीकेशन में आपको कई प्रकार की भाषा देखने को मिलती है। आप जिस भाषा में शेयर चैट का इस्तेमाल करना चाहते हैं। उसे सिलेक्ट कर सकते हैं। शेयर चैट में हिंदी, तेलुगू, मलयालम मराठी और इंग्लिश जैसी भाषा देखने को मिलती है।

ShareChat App में एकाउंट कैसे बनायें


जब आप शेयर चैट को डाउनलोड करके उसका इस्तेमाल करते हैं। तो शेयर चैट में अकाउंट बनाना पड़ता है। क्योंकि बिना अकाउंट बनाएं शेयर चैट नहीं चलता है। क्योंकि अगर आप शेयर चैट में कोई भी स्टेटस या वीडियो को डाउनलोड करते हैं। तो वह आपके अकाउंट में होता है। इसलिए अकाउंट बनाना बहुत ही जरूरी होता है।

शेयर चैट में अकाउंट बनाने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की आवश्यकता होती है। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से आप आसानी से शेयर चैट एप्लीकेशन में अपना अकाउंट बना सकते हैं।

सबसे पहले अपने शेयर चैट एप्लीकेशन को ओपन करें। जैसे ही आप शेयर चैट एप्लीकेशन को ओपन करोगे। तो आपको भाषा सेलेक्ट करने का कहा जाएगा। आप जिस भाषा में अपना इंटरेस्ट रखते हैं। उस भाषा को सिलेक्ट कर सकते हैं। आप जैसे ही भाषा को सेलेक्ट करके नेक्स्ट पर क्लिक करते हैं। तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है। उस पेज में आपसे कुछ पर्सनल डिटेल मांगी जाती है जिन्हें भरना होता है।

पर्सनल डिटेल में आपसे आपका नाम, जेंडर आपके मोबाइल नंबर आदि मांगा जाता है। इन सभी को आप भर दें। और उसके बाद आपको एक एडल्ट पोस्ट का ऑप्शन दिखाई देता है। अगर आप अपने शेयर चैट में एडल्ट पोस्ट देखना चाहते हैं। तो उसे सिलेक्ट कर दें। नहीं तो उसे अनचेक ही रहने दें।

इतना करने के बाद आपको नीचे एक सबमिट का ऑप्शन देखने को मिल जाता है। उस सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं। तो आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर शेयर चैट तरफ से ओटीपी भेजा जाता है, और उस ओटीपी को एंटर कर दें। जब आपको ओटीपी को एंटर करके सबमिट करते हैं। तब आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाता है।

मोबाइल नंबर वेरीफाई होने के बाद आपका अकाउंट पूरी तरह से बन जाता है, और उसके बाद आप शेयर चैट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ShareChat App को कैसे इस्तेमाल करते हैं


शेयर चैट एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप को जरूर पढ़ना चाहिए


  1. सबसे पहले आप शेयर चैट एप्लीकेशन को खोलें। 
  2. शेयर चैट एप्लीकेशन जब आपके मोबाइल फोन में ओपन हो जाता है। तो आपको उसका एंटर फेस देखने को मिलता है। जहां पर आपको कई पोस्ट नजर आती है। 
  3. और कई कैटेगरी देखने को मिलती है। उन कैटेगरी में आप अलग-अलग प्रकार की पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
  4. शेयर चैट में आपको एक प्रोफाइल का आइकॉन देखने को मिलता है। वहां जाकर आप अपने अकाउंट की प्रोफाइल को चेंज कर सकते हैं। और नई प्रोफाइल भी अपलोड कर सकते हैं। 
  5. फिर से आज मैं आपको एक + आईकन देखने को मिलता है। वह जाकर आप भी अपनी पोस्ट को अपलोड कर सकते हैं। 
  6. इस एप्लीकेशन के नीचे की तरफ आपको सर्च का एक ऑप्शन देखने को मिलता है। जहां पर जाकर आप किसी भी यूजर या फिर किसी भी प्रकार की पोस्ट को सर्च कर सकते हैं।
  7. इस एप्लीकेशन में आपको एक चैट का ऑप्शन भी उपलब्ध होता है। इस चैट के ऑप्शन की मदद से आप शेयर चैट पर उपलब्ध किसी भी फ्रेंड के साथ चैटिंग कर सकते हैं। 


ShareChat App से पैसे कैसे कमायें


ज्यादातर लोग शेयर चैट को अपने मनोरंजन के लिए डाउनलोड करते हैं, और उसका उपयोग करते हैं। लेकिन उनको यह पता नहीं होता है। कि आप शेयरचैट का उपयोग करके पैसे भी कमा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करने की आवश्यकता होती है। जैसे आप नॉर्मल ही शेयर चैट का उपयोग करते हैं। उसी प्रकार शेयरचैट का उपयोग करता है आपको पैसे मिलेंगे।

जब आप शेयरचैट की वीडियो को व्हाट्सएप पर शेयर करते हैं, तब उसी शेयर की हुई वीडियो के जरिए आपको शेयर चैट में अर्निंग होती है। शेयर चैट में फिलहाल वॉलेट का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। लेकिन जब आपसे चैट को अपडेट करोगे। तो यह पिक्चर भी आपको देखने को मिल जाएगा।

शेयर चैट में आपके द्वारा कमाई गई राशि को विड्रोल करने की जरूरत नहीं होती है, और इसमें आपको कोई भी विड्रोल प्रोसेस की भी आवश्यकता नहीं होती है। क्योंकि जब आप शेयर चैट अकाउंट बनाते हैं। तो उस टाइम आप जिस मोबाइल नंबर को डालते हैं। उस नंबर पर पेटीएम अकाउंट होना चाहिए। अगर आपका पेटीएम नंबर उसे अकाउंट पर होता है। तो शेयर चैट आपकी राशि को बाय डिफॉल्ट आपके पेटीएम में ट्रांसफर कर देता है।

ShareChat App पर चैट कैसे करें


शेयर चैट एप्लीकेशन के अंदर आपको एक चैटिंग करने का ऑप्शन दिया जाता है। जिसके जरिए आप शेयर चैट पर उपलब्ध किसी भी फ्रेंड से चैटिंग कर सकते हैं। शेयर चैट में उपलब्धि ऑप्शन काफी अच्छा है, और इसके जरिए आप नए फ्रेंड भी बना सकते हैं।

शेयर चैट में एक एक चैट का ऑप्शन मिलता है। जिस पर आप क्लिक करके किसी अनजान के साथ चैटिंग कर सकते हैं। जब तक आप नहीं चाहेंगे। तब तक वह आपकी प्रोफाइल नहीं देख पाएगा। जब आप उससे अच्छी बात करके प्रोफाइल शो करते हैं। तब सामने वाला भी आपके साथ प्रोफाइल शो करता है। इसी साथ आप चैट के ऑप्शन के जरिए नए फ्रेंड बना सकते हैं।

ShareChat App पर Follower कैसे बढ़ाये


शेयर चैट एप्लीकेशन पर आप जब अकाउंट बनाते हैं, और उसका उपयोग करते हैं। तब आपके मन में एक सवाल आता है। कि शेयर चैट पर भी फॉलोअर्स कैसे बढ़ाए। तो इसके लिए हम आपको बता दें। कि आप शेयर चैट पर अच्छे कंटेंट अपलोड करें। और ऐसे कंटेन अपलोड करें। जिससे Viewer को अच्छा लगे, और वह आपको फॉलो करने लगे। इसी के साथ अगर आप किसी और को फॉलो करते हैं। तो वह भी आपको फॉलो बैक करता है। इस प्रकार करके आप शेयर चैट में फॉलोअर्स बढ़ा सकते हैं।

अपने शेयर चैट पर डाली हुई पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम आदि पर तो वहां से भी आप कॉल और बढ़ा सकते हैं, और बढ़ाने के लिए होती है जिनकी भी आप हेल्पलाइन है।

ShareChat App से वीडियो डाउनलोड कैसे करें


आप अगर शेयर चैट का उपयोग करते हैं। या फिर शेयर चैट पर नए हैं यह सभी को जाना चाहिए कि शेयरचैट की वीडियो को डाउनलोड कैसे करें। आप शेयर चैट पर तो उस वीडियो को देख लेते हैं लेकिन कोई वीडियो अच्छी लगती है। जिन्हें आप अपनी मेमोरी में सेव करके रखना चाहते हैं। तो उन्हें डाउनलोड करना पड़ता है।

शेयर चैट में वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको ज्यादा प्रोसेस करने की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि जब आप वीडियोस तो कर रहे होते हैं। तो उसी वीडियो के नीचे आपको एक डाउनलोड का ऑप्शन नजर आता है। उसी डाउनलोड के ऑप्शन पर आप क्लिक कर ले आपकी वह वीडियो डाउनलोड होकर आपकी गैलरी में सेव हो जाएगी।


यह शेयर चैट एप्लीकेशन बहुत अच्छा वीडियो स्टेटस एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन की मदद से आप अच्छे-अच्छे वीडियो स्टेटस को डाउनलोड कर सकते हैं। और अपने फ्रेंड को भेज सकते हैं। इस एप्लीकेशन के जरिए आप अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते हैं, और साथ में इंजॉय भी कर सकते हैं। इसीलिए एप्लीकेशन सबसे बेस्ट माना जाता है। इस एप्लीकेशन के जरिए आप अपने व्हाट्सएप के स्टेटस को भी डाउनलोड कर सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.